- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: अनियंत्रित...
मध्य प्रदेश
MP News: अनियंत्रित ट्रक मालगाड़ी से टकराया, बाल-बाल बचा चालक
Sarita
6 Aug 2025 11:52 AM IST

x
MP News: जिले के पाली इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक अनियंत्रित ट्रक रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया और पास से गुजर रही एक मालगाड़ी से सीधी टक्कर हो गई। हादसा उमरिया जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर स्थित किक्कू होटल के सामने हुआ, जहाँ रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। हादसे के वक्त वहाँ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि इस टक्कर में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे में मालगाड़ी को भी आंशिक नुकसान हुआ है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए रेल यातायात बाधित रहा, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए जल्द ही ट्रैक साफ कर यातायात बहाल कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर ट्रक सड़क पर आगे बढ़ जाता तो निश्चित रूप से कई लोगों की जान जा सकती थी। लोगों ने ट्रक चालक की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की और राहत की सांस ली कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।
मामले की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। थाना प्रभारी राजेश चंद मिश्रा ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया। मामला दर्ज कर आगे की जाँच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
TagsMPट्रकमालगाड़ीटकरायाtruckgoods traincollidedजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





