- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: अनियंत्रित...
मध्य प्रदेश
MP News: अनियंत्रित कार बारात में घुसी, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल
Sarita
20 Jan 2025 11:09 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के भिंड में एक बारात के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जब एक लग्जरी कार अनियंत्रित होकर बारात में जा घुसी. यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार में रात के समय हुई. तेज रफ्तार कार ने बारात में शामिल लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. दरअसल, मामला भिंड शहर का है. जहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार में रात के समय बारात जा रही थी|
तभी एक अनियंत्रित लग्जरी कार बारातियों को टक्कर मारते हुए खंभे से जा टकराई. हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा बाराती घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की बारीकी से जांच करने के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है|
TagsMPकारबारातघुसीcarwedding processionenteredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





