मध्य प्रदेश

MP News: अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी, एक की मौत

Sarita
24 Jan 2025 6:24 AM IST
MP News: अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी, एक की मौत
x
MP News : जिले के बमनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अबार माता रोड पर हरपुरा के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। अबार माता मार्ग पर हरपुरा गांव के पास नहर में बिना नंबर प्लेट की अपाचे गाड़ी तेज रफ्तार में ग्राम हसारी से बमनौरा जा रही थी।
तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिसमें एक व्यक्ति शैलेंद्र यादव पुत्र मनीराम यादव 20 वर्ष ग्राम बकरैला थाना बिजावर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story