- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: भोलेनाथ के...
मध्य प्रदेश
MP News: भोलेनाथ के दर्शन करने जा रहे चाचा-भतीजे को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
Sarita
20 July 2025 9:28 AM IST

x
MP News: जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कठौथा में शनिवार शाम करीब 6 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए ग्राम कोलुहा से बदौरा जा रहे चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में मृतकों की पहचान 17 वर्षीय आयुष तिवारी और 49 वर्षीय अनिल तिवारी के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। घटना की सूचना मिलते ही चुरहट थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शवों को कब्जे में लेकर चुरहट अस्पताल भिजवाया, जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन को पकड़ने के लिए इलाके में नाकेबंदी कर उसकी तलाश तेज कर दी है।
TagsMPचाचा-भतीजेपिकअपटक्करमौतMPuncle-nephewpickupcollisiondeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





