मध्य प्रदेश

MP News: दो युवकों ने मिलकर तीसरे व्यक्ति की कर दी हत्या

Sarita
30 April 2025 6:11 AM IST
MP News: दो युवकों ने मिलकर तीसरे व्यक्ति की कर दी हत्या
x
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में दो युवकों ने मिलकर तीसरे व्यक्ति की हत्या कर दी. यह सनसनीखेज मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है. तीनों साले-बहनोई थे. देर रात दोनों ने मिलकर उस पर तलवार से हमला कर दिया. उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मृतक सिपाही आठ दिन पहले अपने ससुराल गया था|
उस दौरान पूजा के दिन तीनों साले-बहनोई में विवाद हो गया. इसी रंजिश के चलते सोमवार देर रात दो ने मिलकर तीसरे व्यक्ति पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा. उसे गंभीर हालत में एमवाय में भर्ती कराया गया. यहां सुबह सिपाही की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक आठ दिन पहले सिपाही मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था. लेकिन पुलिस ने उक्त मामले में कार्रवाई नहीं की. इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी. हालांकि आज पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है|
Next Story