- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: गाय को बचाने...
मध्य प्रदेश
MP News: गाय को बचाने के चक्कर में कार और ट्रक में भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Sarita
27 April 2025 6:40 AM IST

x
MP News : दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा गुलियापुरा के पास मुरैना ढाबा के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर गलत साइड में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। हादसे में कार सवार दोनों युवकों अमन साहू और फिरोज खान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल दतिया पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। मृतकों की पहचान अमन साहू और फिरोज खान के रूप में हुई MP Newsहै। इस हादसे से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया है। गमगीन माहौल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
TagsMPकारट्रकभिड़ंतदो मौतMPcartruckcollisiontwo deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





