मध्य प्रदेश

MP News: ऑनलाइन सामान मंगवाकर लाखों की ठगी, दो युवक गिरफ्तार

Sarita
13 Jun 2025 6:20 AM IST
MP News: ऑनलाइन सामान मंगवाकर लाखों की ठगी, दो युवक गिरफ्तार
x
MP News: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में दो ठगों ने ऑनलाइन फ्रिज, कूलर, एसी मंगवाकर लाखों रुपए की ठगी की है. सारा माल नामी कंपनियों का बताया जा रहा है, पुलिस ने बताया कि दो युवक अलग-अलग कंपनियों का इलेक्ट्रॉनिक सामान मंगवाते थे. ऑर्डर आने के बाद ये लोग कुछ सामान एक जगह रखकर दूसरी जगह उतारने की बात कहकर सामान लेकर फरार हो जाते थे. दुकान मालिकों को जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तकनीकी आधार पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|
पुलिस ने शातिर ठगों के पास से तीन फ्रिज, एक कूलर, एक एलईडी, एक एसी और दो वाहन जब्त किए हैं. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी फोन करके कैश ऑन डिलीवरी की बात कहकर दुकान से सामान मंगवाते थे. और पैसे दिए बिना सामान लेकर फरार हो जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपए का सामान जब्त किया है. आरोपियों के नाम आरिफ उर्फ ​​नदीम और कैफी खान हैं और दोनों भोपाल के रहने वाले हैं। पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।
Next Story