- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: मालगाड़ी की...
मध्य प्रदेश
MP News: मालगाड़ी की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौत,दूसरा घायल
Sarita
3 July 2025 1:04 PM IST

x
MP News: अशोकनगर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब दो लोग मालगाड़ी की चपेट में आ गए. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मालगाड़ी के ड्राइवर ने स्टेशन पहुंचने पर हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद जीआरपी (रेलवे पुलिस) मौके पर पहुंची. देर शाम तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी|
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं. घायल युवक की पहचान राकेश लोधी के रूप में हुई है, जो गौशाला इलाके का रहने वाला है और मजदूरी करता है. राकेश की पत्नी ने बताया कि वह सुबह बेलदारी के काम से निकला था, लेकिन यह नहीं बताया कि वह कहां जा रहा था. राकेश की पत्नी का कहना है कि हादसे में मारा गया व्यक्ति पहले भी उसके पति के साथ देखा गया है, लेकिन उसे उसकी पहचान या नाम-पता के बारे में कोई जानकारी नहीं है|
फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचे. प्रारंभिक अनुमान है कि दोनों एक साथ काम के लिए बाहर गए होंगे।
Next Story





