मध्य प्रदेश

MP News: सीवर सफाई के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की मौत

Sarita
11 April 2025 9:15 AM IST
MP News: सीवर सफाई के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की मौत
x
MP News: ध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. सीवर लाइन की सफाई करते समय करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई. मामले में प्रशासन, ठेकेदार और मैनेजर ने बड़ी लापरवाही बरती है. जिला प्रशासन और श्रम विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल, घटना नरसिंहपुर के शुभनगर की है, जहां सीवर लाइन की सफाई करते समय करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई. सीवर लाइन में करंट कैसे और कहां से आया, इसका पता नहीं चल पाया है|
मृतकों की पहचान जितेंद्र यादव उम्र 50 वर्ष और दीपक पटेल उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जाता है कि हादसे के बाद ठेकेदार और प्रोजेक्ट मैनेजर ने अपने मोबाइल बंद कर लिए और मौके से फरार हो गए. यह भी कहा जा रहा है कि ठेकेदार ने काम के दौरान सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए थे. मामले में ठेकेदार की गंभीर लापरवाही सामने आई है. हादसे के बाद जिला प्रशासन और श्रम विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं|
Next Story