- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: जावरा में...
मध्य प्रदेश
MP News: जावरा में निर्माणाधीन कुंआ ढहने से दो मजदूरों की मौत
Sarita
19 Jun 2025 6:56 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक गांव में निर्माणाधीन कुआं ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर जावरा क्षेत्र के जूना गड़गड़िया गांव में मंगलवार शाम करीब सात बजे यह हादसा उस समय हुआ, जब दशरथ गुर्जर के यहां 40 फुट गहरे कुएं की दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था।
जावरा नगर पुलिस अधीक्षक सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि दिनभर बूंदाबांदी होने से मिट्टी गीली हो गई थी, जिसके कारण कुआं ढह गया। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला राहत दल के साथ मौके पर पहुंचा और करीब साढ़े छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात डेढ़ बजे दोनों मजदूरों के शव बाहर निकाले गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान केलूखेड़ा गांव निवासी विक्रम सिंह (43) और अमर सिंह (32) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए।
TagsMPनिर्माणाधीनकुंआढहनेदोमौतMPunderconstructionwellcollapsedtwodeaths जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





