- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: तालाब में...

x
MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडा में दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिससे परिवार सहित गांव में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार पंडा निवासी रामसखा साहू की दोनों बेटियां राशि पुत्री रामसखा साहू 11 वर्ष और रीना पुत्री रामसखा साहू 9 वर्ष सुबह घर से महुआ बीनने गई थीं। दोपहर में दोनों बच्चियां महुआ की टोकरी बाहर रखकर नहाने के लिए गांव में बने तालाब में गई थीं, जहां पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों बहनों की डूबने से मौत हो गई।
जब घंटों बाद भी महुआ से भरी टोकरी तालाब के बाहर दिखी तो तालाब में बने मंदिर में रहने वाले पुजारी ने परिजनों को सूचना दी। फिर परिजनों ने कुछ घंटों बाद बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया और करीब 2 बजे उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया और परिजनों ने मझौली पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsMPतालाबबहनोंमौतMPpondsistersdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





