- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: परिवार की...

x
MP News: शिवपुरी जिले में एक परिवार की लापरवाही उन्हें महंगी पड़ गई। मामला जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के मालबर्वे गांव का है, जहां जहरीली गैस से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, गिर्राज धाकड़ ने तीन दिन पहले घर के एक कमरे में गेहूं में दवा रखी थी। परिवार उसी कमरे में सो रहा था। दवा इतनी तेज थी कि सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।
ऐसे में 5 साल की मानवी धाकड़ की मौत हो गई, जबकि दूसरे तीन साल के अधिक धाकड़ ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दंपती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस का मानना है कि गेहूं में रखी दवा से गैस बनी, जिससे यह हादसा हुआ। बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। भटनावर चौकी प्रभारी सीमा धाकड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गेहूं में रखी दवा से बनी जहरीली गैस का लग रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsMpलापरवाहीबच्चोंमौत MPnegligencechildrendeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





