मध्य प्रदेश

MP News: डांस प्रोग्राम के बहाने बुलाकर दो युवतियों से दुष्कर्म

Sarita
9 April 2025 8:42 AM IST
MP News: डांस प्रोग्राम के बहाने बुलाकर दो युवतियों से दुष्कर्म
x
MP News: सिंगरौली में दो नाचने वाली लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार दोपहर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना कचनी इलाके की है। विंध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों ने लड़कियों को छठी कार्यक्रम में नाचने के बहाने बुलाया था। एक आरोपी रविवार रात करीब 8 बजे दोनों लड़कियों को कचनी इलाके में एक फार्म हाउस पर ले गया।
इसके बाद दूसरा आरोपी भी वहां पहुंच गया और रात करीब 11 बजे दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही विंध्यनगर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर में एक खेत से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
Next Story