- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पुरानी रंजिश...
मध्य प्रदेश
MP News: पुरानी रंजिश व जमीन विवाद को लेकर आपस में भिड़े दो परिवार
Sarita
23 Dec 2025 12:53 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे से वार करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।
घटना सोमवार को दो साकेत परिवार के बीच हुई। शासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि डायल 112 पर दो पक्षों में विवाद होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले मामला शांत हो चुका था।
चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को मारपीट में चोटें आई हैं। सिटी स्कैन रिपोर्ट के मुताबिक आवश्यक धाराएं जोड़ी जाएंगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना की वजह जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश है। पुलिस दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।
TagsMPरंजिशभिड़ेदो परिवार MPfeudclashedtwo families जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





