मध्य प्रदेश

MP News: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

Sarita
29 Sept 2025 8:49 AM IST
MP News: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल
x
MP News: जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना चंदवार पटना मोड़ के पास हुई।जानकारी के अनुसार, अमित पटेल अपने साले संदीप साकेत (निवासी भेड़ा, मैहर) और रवि साकेत (निवासी मिरगौती) के साथ होंडा शाइन बाइक पर भेड़ा गाँव से मिरगौती जा रहे थे।गोरसरी की ओर से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। दूसरी मोटरसाइकिल पर संजय अग्रहरि (निवासी अधरकप, कटनी) और प्रमोद उर्मलिया (निवासी कटनी) सवार थे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि रवि साकेत और संजय अग्रहरि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में अमित पटेल, संदीप साकेत और प्रमोद उर्मलिया शामिल हैं।सभी घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story