- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: गड्ढे में...
मध्य प्रदेश
MP News: गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में मातम
Sarita
13 Aug 2025 6:46 AM IST

x
MP News: सीधी शहर से सटे जमोडी थाना क्षेत्र के जमोडी कला गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे गांव के पास स्थित खाई नुमा गड्ढे में सूर्य प्रकाश भुजवा (7) और सूर्य भुजवा (9) खेलते-खेलते पहुंच गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चे नहाने या खेलने के लिए पानी में उतरे, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही जमोडी थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गड्ढे के बाहर बच्चों के कपड़े रखे मिले, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर में बच्चों के शव पानी से बरामद कर लिए गए।
मासूमों की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, पूरे इलाके में मातम का माहौल पसर गया | थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों से पूछताछ और आसपास के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।
TagsMPगड्ढेबच्चोंमौतगांवमातमMPpitchildrendeathvillagemourning जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





