- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: दो कारों की...
मध्य प्रदेश
MP News: दो कारों की जोरदार टक्कर, रिटायर्ड डीएसपी की मौत, चार लोग घायल
Sarita
11 July 2025 8:34 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी थाना अंतर्गत सिलवानी सियारमऊ रोड पर सिंहपुरी के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में 4 कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि रिटायर्ड डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीओपी अनिल मौर्य और टीआई पूनम सविता ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे रिटायर्ड डीएसपी अभिमन्यु मिश्रा 67 वर्ष कार से अपने बेटे राहुल मिश्रा 26 वर्ष के साथ सागर से उदयपुरा के पास नर्मदा नदी के बोरास घाट पर स्नान करने भोपाल से सागर जा रहे थे।
एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और एक टैक्सी कार चालक सागर जा रहे थे। दोनों कारों की आमने-सामने की टक्कर में रिटायर्ड डीएसपी अभिमन्यु मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका बेटा राहुल मिश्रा 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया है, जबकि दूसरी कार में सवार दोनों घायलों को जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया है। मृतक रिटायर्ड डीएसपी मिश्रा सिलवानी में पदस्थ रेंजर आदर्श मिश्रा के दादा थे। उससे मिलने के लिए उसे नर्मदा नदी बोरास घाट जाना था, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsMPकारोंटक्कररिटायर्डडीएसपीमौतचारघायल MPcarscollisionretiredDSPdiedfourinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





