मध्य प्रदेश

MP News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Sarita
11 Sept 2025 7:15 AM IST
MP News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत
x
MP News: जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। दरअसल पूरा मामला सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत सलैया गांव का बताया जा रहा है, जहां दो लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना मझौली पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है और पुलिस पंचनामा तैयार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
इस पूरे मामले को लेकर मझौली थाना प्रभारी ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है, ट्रेलर चालक की पता तलाश की जा रही है और कार्रवाई जारी है।
Next Story