- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP- News: चाय में जली...
मध्य प्रदेश
MP- News: चाय में जली ढाई माह की मासूम, इलाज के दौरान मौत
Sarita
20 April 2025 11:20 AM IST

x
MP- News: मध्य प्रदेश के खंडवा में हुए एक हादसे ने परिवार से ढाई माह की मासूम बच्ची को छीन लिया। घटना जिले के घासपुरा की है। काफी मन्नतों के बाद यहां के निवासी अरबाज के घर ढाई माह पहले बच्ची पैदा हुई थी। अरबाज और उसके दो भाइयों को भी बेटी नहीं थी। परिवार ने बेटी के लिए कई जगह मन्नतें मांगी थी। जब मन्नत पूरी हुई और घर में बेटी आई तो पूरे परिवार में जश्न का माहौल हो गया। बच्ची का नाम कायनात रखा गया। जिसका मतलब होता है पूरी दुनिया। बेटी को पाकर परिवार वालों को ऐसा लगा जैसे उन्हें पूरी दुनिया मिल गई हो। घर में सभी उसे लाड़-प्यार से पालते थे।
लेकिन एक हादसे ने परिवार से प्यारी मासूम बेटी को छीन लिया।कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक घासपुरा निवासी अरबाज की ढाई माह की बेटी कायनात अपनी दादी को गोद में लेकर बैठी थी, तभी कायनात की मां शिरीन दादी को चाय देने आई। दादी चाय का कप उठा रही थीं, तभी शिरीन के हाथ से कप फिसल गया। गर्म चाय कायनात के कंधे, हाथ और शरीर पर गिर गई। परिजन बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचे। 17 फीसदी जलने के बाद मासूम बच्ची दो दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही। इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। दर्दनाक हादसे ने परिवार से एक मासूम की जिंदगी छीन ली, जिससे परिवार गमगीन है।
TagsMPमासूमइलाजमौतMPinnocent childtreatmentdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





