- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: तोते की...

x
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा में तोते (रेड रोज पैरा किट) के तस्कर काफी दिनों से सक्रिय थे. वन विभाग कार्रवाई के लिए जाल बिछा रहा था. जिसमें वन अमले को सफलता मिली और दो आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने कालजाखेड़ी क्षेत्र में नीम के पेड़ पर जाल बिछाकर 27 तोते पकड़े थे. आरोपी एक तोते को महज 25 से 30 रुपए में बेचते हैं. जो कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध है. एसडीओ संदीप वास्कले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि रेड रोज पैरा किट वाले तोते पकड़कर उनकी खरीद-फरोख्त की जा रही है. जब भी वन विभाग की टीम पहुंचती तो आरोपी फरार हो जाते थे. शनिवार शाम जेपी मिश्रा को सूचना मिली कि तोता व्यापारी कालजाखेड़ी क्षेत्र में तोते पकड़ने आए हैं|
वे नीम के पेड़ पर जाल बिछाकर बैठे हैं. इस पर रेंजर मिश्रा और वनरक्षक विकास चौहान और दीपेश डांगोरे मौके पर पहुंचे. तब तक आरोपियों ने 27 तोते पकड़कर एक थैले में भर लिए थे. वे तोतों से भरा थैला छोड़कर भागने लगे। वनकर्मियों ने पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम भीमा मोंगिया निवासी घासपुरा और सोनू कहार निवासी सियाराम चौक हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे गली-गली घूमकर ऑर्डर पर तोते बेचते हैं।
रेंजर मिश्रा ने बताया कि गुलाब-छल्लेदार तोते वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-2 भाग-बी के अंतर्गत आते हैं। इन्हें पकड़ना, खरीदना-बेचना और पिंजरे में रखना भी अपराध है। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 2, 9 और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अगर आरोपी दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें दो साल की कैद या एक लाख रुपए का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
TagsMPतोतेतस्करीगिरफ्तारMPparrotssmugglingarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





