मध्य प्रदेश

MP News: चीतल का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sarita
30 Jan 2025 11:23 AM IST
MP News: चीतल का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
x
MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी कोर एरिया में वन विभाग ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। मगधी कोर एरिया के सोहरिया बॉर्डर के रोहनिया बीट में गश्त कर रहे वन अमले को कक्ष क्रमांक 218 में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। वन अमले ने देखा कि कुछ कुत्ते एक चीतल का पीछा कर रहे थे।उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमले तो बढ़ ही रहे हैं, लेकिन जंगली जानवरों पर हमले भी बढ़ रहे हैं। कुछ शिकारी ऐसे भी हैं जो शिकार के चक्कर में जंगली जानवरों को मार देते हैं। हालांकि प्रशासन ऐसे कुछ लोगों पर अपना शिकंजा कसता नजर आ रहा है। जहां प्रशासन उन पर अपना शिकंजा कसता है और जेल भी भेजता है।
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमले तो बढ़ ही रहे हैं, लेकिन जंगली जानवरों पर हमले भी बढ़ रहे हैं। कुछ शिकारी ऐसे हैं जो शिकार के चक्कर में जंगली जानवरों को मार देते हैं। हालांकि प्रशासन ऐसे कुछ लोगों पर अपना शिकंजा कसता नजर आ रहा है। जहां प्रशासन उन पर अपना शिकंजा कसता नजर आ रहा है और जेल भी भेजता है। वन विभाग की टीम ने उन्हें घेर लिया और बाबूलाल बैगा पुत्र पाहू बैगा और रोहित बैगा पुत्र छोटेलाल बैगा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी रोहनिया के रहने वाले हैं। शिकारी पहले चीतल को कुत्तों से थका देते थे। जब वह कमजोर हो जाता तो उसे डंडों से पीटकर शिकार करते थे।
Next Story