मध्य प्रदेश

MP News: 10 लाख रुपये की अफीम के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sarita
19 Jan 2025 11:57 AM IST
MP News:  10 लाख रुपये की अफीम के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
MP News :मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की मोघट पुलिस ने अफीम तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर मोघट पुलिस ने बताया कि मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि बड़गांव भीला रोड पर दो युवक बाइक पर खड़े हैं. उनके पास भारी मात्रा में अफीम है. मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी धीरज धारीवाल ने एसपी मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तरानेकर और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी. एसपी मनोज राय से निर्देश मिलने पर मोघट थाने की पुलिस टीम ने देर रात बड़गांव भीला रोड पर दबिश दी और पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली|
पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अफीम जब्त की. जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है. पकड़े गए आरोपी की पहचान माता चौक नर्मदा पुरम कॉलोनी निवासी ललित तोमर के रूप में हुई है और दूसरे आरोपी का नाम फिरोज पिता शौकत मंसूरी निवासी ग्राम मालगांव टेमी, खंडवा बताया जा रहा है. पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को देर रात बड़गांव माली रोड से गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस ने दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है।
Next Story