- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: हाईवे पर बाइक...
मध्य प्रदेश
MP News: हाईवे पर बाइक सवारों पर पलटा भूसे से भरा ट्रक, पांच घायल
Sarita
14 July 2025 7:35 AM IST

x
MP News: दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर दमोह के नोहटा थाना क्षेत्र के मुड़र हरदुआ गांव में रविवार दोपहर भूसे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर तीन बाइक सवारों पर पलट गया। हादसे में बाइक सवार और ट्रक चालक समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हादसे में घायल बालाकोट निवासी अंजलि चौहान ने बताया कि रविवार दोपहर वह सुषमा और राजा भैया के साथ बाइक पर बालाकोट से वानखेड़ी जा रही थी। हरदुआ गांव के पास जबलपुर से दमोह जा रहा भूसे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान वे सड़क के किनारे जा गिरे, क्योंकि पास में ही करीब 10 फीट गहरी खाई थी। लेकिन, अनियंत्रित ट्रक उनके पास आकर पलट गया और सभी लोग बाइक समेत खाई में ट्रक के नीचे दब गए। अंजलि ने बताया कि ट्रक में भूसे की बोरियाँ भरी होने के कारण उनकी जान बच गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुँचे और भूसे की बोरियों के नीचे दबे घायलों को निकालकर 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को जबलपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जाँच शुरू कर दी है।
TagsMPहाईवेबाइकपलटाट्रकपांचघायल MPHighwayBikeOverturnsTruckFiveInjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





