मध्य प्रदेश

MP News: ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल

Sarita
5 April 2025 11:53 AM IST
MP News: ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल
x
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी और ट्रक महिला को 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया. इस घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार को इंदौर-इच्छापुर हाईवे के मोरटक्का पुल पर हुई. युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. महिला की पहचान शिवकन्या के रूप में हुई है, जो इंदौर की रहने वाली थी और महिला का पति मजदूरी करता था. दोनों गणगौर का त्योहार मनाने घर आए थे|
Next Story