मध्य प्रदेश

MP News: सोयाबीन से भरा ट्रक जलकर राख

Sarita
15 April 2025 8:34 AM IST
MP News:  सोयाबीन से भरा ट्रक जलकर राख
x
MP News: मंदसौर के दलोदा में लेबड़-नयागांव फोरलेन मार्ग पर सोमवार दोपहर सोयाबीन से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई. आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे ट्रक में लोड 25 टन सोयाबीन जलकर खाक हो गया. हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. ट्रक से धुआं निकलता देख चालक ने ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया. मंदसौर के दलोदा थाना क्षेत्र में लेबड़-नयागांव फोरलेन मार्ग पर स्थित सुख सागर होटल के पास सोयाबीन से भरे ट्रक में आग लग गई. ट्रक से धुआं निकलता देख ट्रक चालक आकाश ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और क्लीनर तुलाराम के साथ ट्रक से नीचे उतर गया|
जब तक वे आग बुझाने के लिए पानी लेने गए, तब तक आग पूरे ट्रक में फैल चुकी थी, जिससे ट्रक में लोड 25 टन सोयाबीन जल गया. सूचना मिलने पर दलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नगरी व मंदसौर से दमकल की गाड़ियां बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। ट्रक में आग लगने से फोरलेन सड़क का एक तरफ का रास्ता करीब दो घंटे तक बंद रहा। ट्रक चालक आकाश ने बताया कि हम ट्रक में 25 टन सोयाबीन लेकर आष्टा से नीमच जा रहे थे। अचानक डीजल की बदबू आई। देखा तो ट्रक के नीचे आग लगी थी। क्लीनर तुलाराम और मैंने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बढ़ती ही गई। दमकल आधा घंटा देरी से पहुंची जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
Next Story