मध्य प्रदेश

MP News: ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Sarita
6 May 2025 6:37 AM IST
MP News: ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा-बड़ौदा नेशनल हाईवे पर कोडला खालसा गांव में आज एक ट्रक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। बुजुर्ग राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बड़वानी निवासी 60 वर्षीय सोमालिया बरोले अपने नाती अजय नरगावे की शादी में शामिल होने कोडला खालसा गांव आए थे। सुबह जब वे टहल रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर भीकनगांव एसडीओपी राकेश आर्य और टीआई गुलाब रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
इस दौरान ग्रामीणों ने हाईवे पर कोडला खालसा गांव में बार-बार हो रही दुर्घटनाओं पर आक्रोश जताया। उन्होंने स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाने की मांग की। काफी देर तक चली बहस के बाद पुलिस की समझाइश और आनन-फानन में बैरिकेड्स और संकेतक लगाने के बाद लोग हटे। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भीकनगांव भेज दिया है। भीकनगांव पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
Next Story