- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: ईद कुर्बानी...
मध्य प्रदेश
MP News: ईद कुर्बानी के लिए भेड़-बकरियां ले जा रहा ट्रक पलटा, 60 की मौत
Sarita
3 Jun 2025 8:17 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन में हुए एक दर्दनाक हादसे में कई मूक पशुओं की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब बकरे और भेड़ों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में 60 मूक बकरे और भेड़ों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए भेड़ों से भरा ट्रक नीमच से हैदराबाद जा रहा था. जो मेनगांव थाने के निमगुल के पास इंदौर खरगोन रोड पर ओवरटेक करते वक्त पलट गया|
सड़क पर खड़ी एक कार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही मेनगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई. ट्रक में करीब 180 बकरियां और भेड़ें भरी हुई थीं. ट्रक पलटने के बाद लोग कई बकरे और भेड़ों को लेकर भागने लगे और कुछ की वहीं दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ट्रक ड्राइवर नबी मोहम्मद से पूछताछ कर रही है|
TagsMPभेड़-बकरियांट्रकपलटा60मौतMPsheep and goatstruckoverturneddeadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





