- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: ट्रक और...
मध्य प्रदेश
MP News: ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर, तीन लोगों की मौत
Bharti Sahu 2
27 Oct 2024 10:41 AM IST

x
MP News: मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर,तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बैतूल जिले में जहां मोटरसाइकिल और मालवाहक वाहन में सीधी टक्कर से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना देर रात बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के भड़कावाडी जोड़ की बताई जा रही है। तीनों के शव को पीएम के लिए भिजवा कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है कि देर रात तीन युवक बैतूल से अपने गांव चुरनी लौट रहे थे।
इसी दौरान भड़कावाड़ी जोड़ के पास आइशर ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक पर सवार तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से मृतकों के शव को जिला अस्पताल में पीएम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
TagsMPट्रकमोटरसाइकिलटक्करतीनमौत MPtruckmotorcyclecollisionthreedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





