विश्व

इजरायली हमले में दो और सैनिकों के मारे जाने की ईरानी सेना ने की पुष्टि

jantaserishta.com
27 Oct 2024 10:05 AM IST
इजरायली हमले में दो और सैनिकों के मारे जाने की ईरानी सेना ने की पुष्टि
x
तेहरान: ईरान की सेना ने कहा है कि इजरायली हमले में दो और सैनिकों की मौत के बाद मरने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने शनिवार को अपनी जनसंपर्क वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में दोनों सैन‍िकों की पहचान सज्जाद मंसूरी और मेहदी नकावी के रूप में की है।
इससे पहले शनिवार को, ईरान की सेना ने कहा कि उसके दो सैनिक, हमजह जहांंदीदेह और मोहम्मद मेहदी शाहरोखिफार, इजरायली हमले में शहीद हो गए। सेना ने कहा कि दोनों लड़ाकों ने ईरान की सुरक्षा की रक्षा करने और देश के लोगों और हितों को नुकसान से बचाने के लिए इजरायली हमले का मुकाबला करते हुए अपना जीवन बलिदान दिया। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार की सुबह कहा कि उसने हाल के महीनों में ईरान के हमलों के जवाब में ईरान के कई क्षेत्रों में लक्ष्यों पर "सटीक और लक्षित" हवाई हमले किए।
वहीं, ईरान के वायु रक्षा मुख्यालय ने कहा कि उसने इजरायली हमले का सफलतापूर्वक मुकाबला किया, जिससे सीमित क्षति हुई। 1 अक्टूबर को, ईरान ने इजरायल में लगभग 180 मिसाइलें दागीं थीं। तेहरान ने इन हमलों को अन्य बातों के अलावा क्षेत्रीय प्रतिरोध समूहों के कई नेताओं की हत्याओं का जवाब बताया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story