मध्य प्रदेश

MP News: ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sarita
23 July 2025 7:47 AM IST
MP News: ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
x
MP News :अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरिया टोला चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, भालूमाड़ा कोतमा निवासी मोहम्मद जहीर खान पिता शेर खान (62), उनकी पत्नी शबनम (58) और खुशी पिता नसीम खान (15) सभी मनेंद्रगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान झिरिया टोला चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने मोहम्मद जहीर खान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी नसीम और खुशी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं। उधर, घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा, मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात शुरू कराया।
Next Story