- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: दर्दनाक...
मध्य प्रदेश
MP News: दर्दनाक हादसा, 15 फीट भारी मूर्ति के नीचे दबकर युवक की मौत
Sarita
24 Aug 2025 9:53 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर में देर रात गणेश प्रतिमा ले जा रहे एक युवक की मूर्ति के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब खंडवा के हाटकेश्वर गणेश मंडल के युवक लालबाग रोड से गणेश प्रतिमा ले जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर बने गड्ढों से नुकसान से बचने के लिए 15 फीट ऊंची मूर्ति को गलत साइड से ले जाया जा रहा था। तभी तुलसी मॉल के पास सड़क के एक तरफ ढलान होने के कारण भारी-भरकम मूर्ति गिर गई। इस दौरान मूर्ति के साथ चल रहा खंडवा के नई आवार इलाके का युवक शशांक (पुत्र प्रदीप जोशी) उसके नीचे दब गया।
दरअसल, मूर्ति का सिंहासन वाला हिस्सा ढलान वाले हिस्से में था, जो काफी भारी था, जिससे मूर्ति असंतुलित होकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और गंभीर रूप से घायल शशांक को किसी तरह बाहर निकालकर पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। इस बीच, शशांक का दोस्त रोहित अस्पताल में उसकी मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गया। उसे भी इलाज के लिए वहीं भर्ती कराना पड़ा। इधर, घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आम जनता की मदद से मूर्ति को सड़क से हटाने के प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से टूटी मूर्ति को उठाकर ट्रॉली में रखा गया। बाद में उसका विसर्जन कर दिया गया।
TagsMPमूर्तिदबकरयुवकमौत MPstatueyoung mandies after being crushed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





