- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: दर्दनाक...
मध्य प्रदेश
MP News: दर्दनाक हादसा, सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत
Sarita
22 Feb 2025 10:31 AM IST
MP News: दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार रात सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायलों को जबलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ये तीनों युवक नोहेश्वर महोत्सव कार्यक्रम से घर लौट रहे थे और रास्ते में यह हादसा हो गया। वहीं इस घटना के बाद अभाना गांव में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार अभाना निवासी ये तीनों युवक सचेंद्र जैन पिता रविचंद्र जैन 22, लोकेश पिता लाला रेकवार 21 और सचेंद्र पिता मनोज 21 शुक्रवार रात नोहेश्वर महोत्सव का कार्यक्रम देखकर बाइक से नोहटा से अपने घर अभाना लौट रहे थे। इसी दौरान अंधेरे में बाइक सवार सड़क पर बिना इंडिकेटर के खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्हें देर रात जिला अस्पताल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सचेंद्र जैन पुत्र रविचंद्र जैन 22 वर्ष की मौत हो गई तथा अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है। नोहटा थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।
TagsMPट्रैक्टर ट्रॉलीमौतMPtractor trolleydeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





