मध्य प्रदेश

MP News: दर्दनाक हादसा, खेलते समय 18 महीने के बच्चे को टैक्सी ने रौंदा, मौत

Sarita
4 July 2025 7:16 AM IST
MP News: दर्दनाक हादसा, खेलते समय 18 महीने के बच्चे को टैक्सी ने रौंदा, मौत
x
MP News: सिवनी जिले के केजीएन कॉलोनी में गुरुवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. घर के बाहर खेल रहे 18 महीने के मासूम रोहन खान को तेज रफ्तार टैक्सी ने कुचल दिया. हादसा इतना भीषण था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई| जानकारी के मुताबिक रोहन पिता आरिफ खान केजीएन कॉलोनी हड्डी गोदाम क्षेत्र का रहने वाला था. गुरुवार दोपहर वह घर के बाहर गली में खेल रहा था. इसी बीच एक ऑटो अचानक तेज रफ्तार से गली में मुड़ा और रोहन को सीधी टक्कर मार दी और उसे कुचल दिया|
हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा था. परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद केजीएन कॉलोनी और आसपास के इलाके में मातम छा गया. मासूम की असामयिक मौत ने सभी को झकझोर दिया है। मोहल्ले के लोग दुखी हैं और परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
Next Story