- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: शादी समारोह...
मध्य प्रदेश
MP News: शादी समारोह में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत
Sarita
13 Feb 2025 12:06 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार अनुविभाग के बरहा गांव के पास खड्ड में बने पुल पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए दतिया जिले के सेंवढ़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दतिया जिले के मगरौल गांव से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कल रात एक ट्रैक्टर पर 30 से 40 लोग सवार होकर भिंड जिले के लहार आ रहे थे।
ये सभी लड़की पक्ष के बताए जा रहे हैं। रात के अंधेरे में ट्रैक्टर तेज रफ्तार से दौड़ रहा था, तभी बरहा गांव के पास खड्ड में बने पुल के पास मोड़ आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सेंवढ़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। लहार तहसीलदार राजकुमार नागौरिया ने बताया कि इस हादसे में मांडवी यादव (40), गीता यादव (50) और अनुराधा यादव (17) की मौके पर ही मौत हो गई।
TagsMPट्रैक्टर-ट्रॉलीपलटीतीनमौतMPtractor-trolleyoverturnedthreediedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





