मध्य प्रदेश

MP News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी,तीन लोगो की मौत

Sarita
3 Jun 2025 9:38 AM IST
MP News:  श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी,तीन लोगो की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में कराह धाम के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। धाम के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार देवर-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार कैलारस थाना क्षेत्र के हटीपुरा और रिठोनिया गांव के निवासी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बानमोर में रिश्तेदार के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम जमाई में शामिल होने जा रहे थे।
जैसे ही ट्रॉली कराह धाम आश्रम के पास पहुंची, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रॉली सड़क पर लहराती हुई पलट गई। ट्रॉली में करीब 30-35 लोग सवार थे, जिनमें से कई उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक हटीपुरा निवासी खिलाड़ी धाकड़ मौके से फरार हो गया। हादसे के वक्त मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
घायलों को जिला अस्पताल मुरैना लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। करह धाम मुरैना ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी प्रसिद्ध है। यहां रामरतन महाराज उर्फ ​​पटिया वाले बाबा का आश्रम स्थित है, जहां 24 घंटे सियाराम और अखंड रामायण की धुन चलती रहती है। मान्यता है कि यहां स्थित कुएं का पानी पीने से कुत्ते के काटने पर घाव ठीक हो जाते हैं।
Next Story