- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: शादी की...
मध्य प्रदेश
MP News: शादी की तैयारियों के लिए जा रहे ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत दो की मौत
Sarita
11 May 2025 12:27 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र के ग्राम मुहांसा से बीना आ रहा ट्रैक्टर बड़ोदिया घाट पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। ये लोग परिवार के शादी समारोह की तैयारियों के लिए बीना आ रहे थे। आज रविवार को परिवार में दो शादियां थीं। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में टेंट का सामान लेकर मुहांसा से बीना आ रहे थे।
बड़ोदिया घाट पुल के पास गियर बदलते समय ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 15 एबी 3991 अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक रामनारायण पिता मिट्ठू पाल (43) निवासी गिरवासा थाना कुरवाई का सिर ट्रैक्टर की स्टेयरिंग में फंस गया। साथ ही प्रिंस पिता उमेश पाल (13) निवासी मुहांसा ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार मुहांसा निवासी सोम पिता देशराज पाल (8) और सोहित पिता राजू पाल (12) घायल हो गए। सूचना मिलने पर छोटी बजरिया चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची।
दोपहर करीब 2 बजे हुए हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां दोनों घायल बच्चों के हाथ में फ्रैक्चर पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी आरके जोराम ने बताया कि हादसा बड़ोदिया घाट के झगरा नाला घाट के पास हुआ है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
TagsMPट्रैक्टरपलटादोमौतMPtractoroverturnedtwodiedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





