मध्य प्रदेश

MP News: टूरिस्ट बस और कार की टक्कर, दो लोग घायल

Sarita
1 Jan 2026 9:33 AM IST
MP News:    टूरिस्ट बस और कार की टक्कर, दो लोग  घायल
x
MP News: इंदौर-इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरटक्का के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उज्जैन से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस (क्रमांक DD-01-AE-9861) की सामने से आ रही एक कार (क्रमांक MP-09-DA-5599) से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की चपेट में पास से गुजर रहा एक बाइक सवार भी आ गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक समीम खान, निवासी बड़वाह, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर किया गया। वहीं बाइक सवार सहित एक अन्य घायल को बड़वाह सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बस के दरवाजे के पास दो यात्री खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। टक्कर होते ही दोनों यात्री बस से नीचे सड़क किनारे गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया।चौकी प्रभारी लखन डावर ने बताया कि हादसे में शामिल टूरिस्ट बस गुजरात से पर्यटकों को ओंकारेश्वर दर्शन के लिए लेकर आ रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Next Story