- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: मूसलाधार...
मध्य प्रदेश
MP News: मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, 250 क्विंटल मक्का बहा
Sarita
1 Nov 2025 6:29 AM IST

x
MP News: बुरहानपुर जिले में बारिश ने व्यापारियों की मेहनत पर पानी फेर दिया। रेणुका कृषि उपज मंडी में गुरुवार रात हुई अचानक तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई। मंडी में सूखने के लिए रखा करीब ढाई सौ क्विंटल मक्का बारिश के पानी में बह गया। बताया जा रहा है कि यह मक्का सात व्यापारियों का था, जिन्हें अब भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक रेणुका कृषि उपज मंडी में सात व्यापारियों ने किसानों से खरीदा गया मक्का सूखाने के लिए फैलाया था। लेकिन रात को अचानक मौसम बदला और मूसलाधार बारिश ने मंडी परिसर को तालाब में बदल दिया। बारिश का पानी नाले की ओर बह निकला और साथ ही बह गया करीब ढाई सौ क्विंटल मक्का।
इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। व्यापारी विट्ठल उदलकर ने कहा कि तेज बारिश से उनका मक्का पूरी तरह बह गया है और प्रशासन को इस नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। व्यापारी इस घटना के बाद सकते मैं हैं।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मंडी सचिव भूपेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज खेतों में ही पूरी तरह सुखाकर मंडी लाएं, ताकि नमी की समस्या न हो और फसल फैलाने की जरूरत न पड़े।
TagsMPबारिशतबाहीraindevastation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





