मध्य प्रदेश

MP News: टमाटर लोड पिकअप ने बाइक को रौंदा, 4 की मौत

Sarita
2 Jan 2026 7:18 AM IST
MP News:  टमाटर लोड पिकअप ने बाइक को रौंदा,   4 की मौत
x
MP News: एमपी में कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार परिवार को बुरी तरह कुचल दिया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक ढाई साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद सड़क पर शव बिखर गए और चीख-पुकार मच गई। यह हादसा हीरापुर और बड़गांव के बीच हुआ।
रीठी थाना प्रभारी मो. शाहिद ने बताया कि घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। दमोह की तरफ से टमाटर लोड करके आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों और गोद में बैठी ढाई साल की बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। चौथे युवक की सांसें चल रही थीं, जिसे पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस से रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया है।
पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक पन्ना जिले के बगवार गांव के निवासी थे। वे मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे और कटनी जिले के ग्राम बरजि से अपने घर (बगवार) लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह अनहोनी हो गई।मृतको मे अनु बसोर (32), भारती बसोर (ढाई वर्ष) - अनु की बेटी,विनोद बसोर (30), प्रेमलाल बसोर (32) शामिल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे है। हादसे के बाद चालक अपना पिकअप वाहन मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है।पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रीठी अस्पताल भिजवा दिया है। पिकअप को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
Next Story