- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: रील बनाने के...
मध्य प्रदेश
Mp News: रील बनाने के लिए महिला ने पूरे कमरे में भर दी गैस, लाइट ऑन करते ही हुआ धमाका
Sarita
7 March 2025 7:16 AM IST

x
MP News: रील बनाने और उनसे लाइक, फॉलो और सब्सक्राइबर पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। इस दौरान वो अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं कतराते। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया है, जहां एक युवक ने रील बनाने के लिए अपने कमरे में एलपीजी सिलेंडर की गैस भरी थी। इसी दौरान उसने जैसे ही हैलोजन स्विच ऑन किया, कमरे में भरी गैस ने आग पकड़ ली और 2 लोग बुरी तरह झुलस गए। ग्वालियर के गोला मंदिर थाना क्षेत्र में द लिगेसी अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर भयानक धमाका हुआ। धमाका इतना भयानक था कि इसमें पहली मंजिल पर स्थित तीन फ्लैट, लिफ्ट और मंदिर टूट गए। इस पूरे हादसे में दो लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फ्लैट में एलपीजी गैस सिलेंडर रखा हुआ था। इसके फटने से हादसा हुआ। गैस लीक कर बना रहे थे रील हादसे की रात फ्लैट में अनिल जाट और रंजना जाट मौजूद थे। इस दौरान देर रात वह गैस लीक करके रील बना रहा था। जैसे ही अनिल ने रील बनाने के लिए हैलोजन लाइट ऑन की, शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई, जिससे बाद में सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। हादसा इतना भयानक था कि आसपास के फ्लैटों की दीवारें उड़ गईं। लिफ्ट और मंदिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की सूचना दमकल विभाग, एंबुलेंस, बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक विशेषज्ञों को दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर बचाव और साक्ष्य जुटाने का काम किया।
मौके पर पहुंचे सीएसपी नागेंद्र सिंह ने बताया कि घायल रंजना जाट (34) अपने बेटे और बेटी के साथ सातवीं मंजिल पर रहती हैं। इसी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रंजना का एक और फ्लैट है, जिसमें यह हादसा हुआ। हैलोजन ऑन करते ही हादसा हो गया रंजना के बेटे ने बताया कि उसकी मां रात को नीचे फ्लैट की सफाई करने गई थी। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ, जिसमें मां और चाचा बुरी तरह झुलस गए। जांच के दौरान फ्लैट में आधा खाली एलपीजी गैस सिलेंडर मिला। उसमें 7 किलो गैस कम थी। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों 90 फीसदी जल चुके हैं। घायल अनिल ने बताया कि वह फ्लैट में गैस लीक करके रील बना रहा था। तभी हैलोजन चालू करने से हादसा हो गया।
TagsMpरीलमहिलाकमरेगैसधमाकाMPreelwomanroomgasexplosionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





