मध्य प्रदेश

MP News: जंगल में छिपे बाघ ने युवक पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

Sarita
8 Aug 2025 7:28 AM IST
MP News: जंगल में छिपे बाघ ने  युवक पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत
x
MP News: जिले के बरही वन परिक्षेत्र अंतर्गत बिचपुरा बीट में बाघ के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। युवक की पहचान धर्मेंद्र सिंह गोड़, पिता सुरेश सिंह गोड़, उम्र 22 वर्ष, निवासी बिचपुरा के रूप में हुई है। इस संबंध में बिचपुरा निवासी राजा काछी और सुखेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र अपने मवेशियों को चराने जंगल गया था, तभी झाड़ियों में छिपे एक बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया।
हमले में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरही वन परिक्षेत्र के अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है, वहीं ग्रामीणों ने जंगल में गश्त बढ़ाने और बाघों के आतंक को रोकने की मांग की है।
वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई मवेशियों का शिकार हो चुका है और बाघ के हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं। उस समय भी बरही वन विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित करने की कोशिश की गई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। आखिर कब तक ऐसे ही लोग बाघ के हमलों का शिकार होते रहेंगे? खैर, देखना यह है कि ज़िम्मेदार लोग इस विषय पर क्या चर्चा करते हैं।
Next Story