मध्य प्रदेश

MP News: खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, दर्दनाक मौत

Sarita
4 May 2025 8:41 AM IST
MP News:   खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, दर्दनाक मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के कुड़वा कॉलोनी के पास एक किसान खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया. आपको बता दें कि किसान की दर्दनाक मौत हो गई है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि हर दिन की तरह शाम 5 बजे सभी लोग खेत में काम करने पहुंचे थे. करीब 6 बजे बाघ ने किसान पर पीछे से हमला कर दिया|
प्रकाश ने शोर मचाया तो अन्य लोग वहां पहुंचे और बाघ को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाघ किसान को अपना शिकार बना चुका था और प्रकाश को अपने जबड़े में दबाकर बाघ उसे खेत में ले गया और वहीं बैठ गया. इस घटना के बाद ग्रामीणों का वन विभाग के प्रति गुस्सा भी फूट पड़ा है और उन्होंने वन चौकी का घेराव कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि हमने पहले ही वन विभाग को बताया था कि बाघ खेतों की तरफ घूम रहा है, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई|
Next Story