मध्य प्रदेश

MP News: छत ढलाई कर रहे तीन मजदूरों की करंट लगने से दर्दनाक मौत

Sarita
26 Jun 2025 6:54 AM IST
MP News: छत ढलाई  कर रहे तीन मजदूरों की करंट लगने से दर्दनाक मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बम्होरी थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. करंट लगने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया कि मकान की छत ढलाई के बाद लिफ्ट मशीन निकालते समय धक्का लगने से यह दुखद हादसा हुआ. बिजली लाइन से करंट लगने से अफरा-तफरी मच गई, घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई|
वहीं चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें बम्होरी अस्पताल लाया गया. इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. और घायलों को सिविल अस्पताल सिलवानी ले जाया गया. सिलवानी थाना प्रभारी पूनम सविता, एसडीओपी अनिल मौर्य ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से हालचाल और घटना की जानकारी ली. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पड़रिया कला में जमनाप्रसाद कहार के पक्के मकान में छत ढलाई के बाद सीमेंट मसाला बना रही लिफ्ट मशीन को हटाते समय धक्का देने वाले 7 लोगों को करंट लग गया. मजदूरों को बम्होरी अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाज के लिए सिलवानी अस्पताल लाया गया।
मृतकों में आजाद ठाकुर पिता सुप्यार सिंह ठाकुर उम्र 24 साल निवासी नयाखेड़ा, राजेश सिंह पिता कमल सिंह उम्र 18 साल निवासी ग्राम सलैया, रूपसिंह बसोड़ उम्र 29 साल निवासी नयाखेड़ा शामिल हैं। घायल मजदूरों में नीलेश ठाकुर पिता दौलत सिंह ठाकुर उम्र 24 साल निवासी नयाखेड़ा, सुरेन्द्र कहार पिता जमुना प्रसाद कहार उम्र 22 साल निवासी पड़रिया कला, कमल कहार पिता शंकरलाल कहार उम्र 35 साल निवासी गौहरगंज, दुर्गेश कहार पिता लल्लू कहार उम्र 35 साल निवासी बाड़ी शामिल हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।
Next Story