- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News :लाखों की...

x
MP News: दमोह कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों से लाखों रुपये की स्मैक बरामद की है। मंगलवार दोपहर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर परेड कराई गई और कोर्ट में पेश किया गया। तीन दिन के अंदर कोतवाली पुलिस ने दूसरे आरोपियों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग दमोह में स्मैक का कारोबार कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई थी। 15 सितंबर की रात मुखबिर ने सूचना दी कि पथरिया फाटक रेलवे ओवरब्रिज के पास कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं और उनके पास भारी मात्रा में स्मैक हो सकती है। सीएसपी एचआर पांडे के निर्देशन में कोतवाली टीआई मनीष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी लेने पर स्मैक बरामद हुई।
वजन करने पर 35 ग्राम स्मैक निकली, जिसकी बाजार में कीमत 3.30 लाख रुपये है। गोलू उर्फ सौरभ (23) पुत्र दिनकर रजक निवासी महाकाली चौक और जित्तू उर्फ यशवंत (45) पुत्र भूपत ठाकुर निवासी फुटेरा वार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी योगेश धारू और जित्तू उर्फ यशवंत ठाकुर के खिलाफ पहले से ही थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जिसमें दोनों फरार थे।गौरतलब है कि दमोह में भी स्मैक का धंधा धीरे-धीरे फल-फूल रहा है। पुलिस इस गिरोह की तलाश कर रही है। तीन दिन पहले सीता बावड़ी क्षेत्र में तीन आरोपियों से 6 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी। मुरैना जिले के रहने वाले आरोपी इसे दमोह में बेच रहे थे।
Next Story





