- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: 7 किलो गांजा...

x
MP News: सीधी जिले के मऊगंज में पुलिस ने एक बार फिर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करों की कमर तोड़ दी है. नईगढ़ी रोड स्थित ओवरब्रिज पर पुलिस ने एक बोलेरो वाहन (एमपी 17 सीबी 5833) से करीब 7 किलो गांजा जब्त किया है. इस मामले में तीन आरोपियों जगदीश गुप्ता, बृजेश उर्फ बिन्नू विश्वकर्मा और नकछेदी पटेल को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई एसडीओपी सची पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश पटेल के नेतृत्व में की गई|
पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सटीक सूचना और साइबर सेल की तकनीकी सहायता से मिली. पूछताछ में पता चला है कि जब्त गांजा उड़ीसा से राजू पटेल ने भेजा था, जो लंबे समय से तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. गिरफ्तार आरोपियों में जगदीश और नकछेदी सीधी जिले के राजगढ़ हिनौती गांव के रहने वाले हैं, जबकि बृजेश मऊगंज के पहाड़ी इलाके का रहने वाला है|
जानकारी के अनुसार नकछेदी पटेल पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है और वह ड्रग तस्करों का पुराना लिंक है। गौरतलब है कि एक महीने पहले भी इसी नेटवर्क से जुड़ी गांजे की खेप पकड़ी गई थी, जिसमें सूटकेस में गांजा ले जाते समय दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब राजू पटेल और अन्य फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है।
Next Story





