- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: तालाब में...

x
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक साथ 3 भाई-बहनों के डूबने का मामला सामने आया है, जहां एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों की जान चली गई. जानकारी के मुताबिक घटना जिले के बिजावर के उतावली गांव की है. जहां रामपाल यादव के 3 बच्चे घुवऊ तालाब में नहाने गए थे, जहां एक दूसरे को बचाने के चक्कर में उनकी जान चली गई. हरि सिंह उम्र 12 साल, विनीता उम्र 10 साल, भान प्रताप उम्र 7 की डूबने से मौत हो गई है|
घटना और मामले की जानकारी मिलने पर बिजावर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां उनके शवों को बाहर निकाला गया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. क्षेत्रीय विधायक राजेश बबलू शुक्ला भी अस्पताल पहुंचे. बच्चों के पिता रामपाल का कहना है कि बच्चे बकरी चराने गए थे और काफी देर तक घर नहीं लौटे, जिसके बाद बच्चों की तलाश की गई. बता दें कि इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है|
TagsMPतालाबतीनभाई-बहनडूबेMPpondthreesiblingsdrowned जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





