- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: हाई वोल्टेज...
मध्य प्रदेश
MP News: हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत
Sarita
14 Jun 2025 6:33 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हाईवोल्टेज करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. तीन लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, यह घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है. घटना श्री पैलेस गार्डन के बाहर हुई. तत्काल सूचना पर गाडरवारा पुलिस मौके पर पहुंची. मिली जानकारी के अनुसार मजदूर मैरिज गार्डन के गेट से सीढ़ियां चढ़कर सड़क पर जा रहे थे. तभी सीढ़ी गेट के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई और तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, तीन लोग झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है. हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है|
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि गाडरवारा के एक गार्डन में करंट लगने से 3 मजदूरों की मौत और 3 मजदूरों के घायल होने की खबर बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मृतक मजदूरों के निकटतम कानूनी उत्तराधिकारियों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं|
TagsMPहाई वोल्टेज लाइनचपेटतीनमौतMPhigh voltage linehitthreedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





