- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बोलेरो, बाइक...
मध्य प्रदेश
MP News: बोलेरो, बाइक और टवेरा की टक्कर में एक साथ खत्म हो गईं तीन पीढ़ियां, तीन लोग घायल
Sarita
30 July 2025 7:18 AM IST

x
MP News: खंडवा जिले में मंगलवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इंदौर-इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोशिया फाटे के पास हुआ, जहाँ बोलेरो, बाइक और टवेरा तीनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार परिवार के दादा, पिता और पोते की एक के बाद एक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।
इस दर्दनाक टक्कर में 15 वर्षीय अंशु रायकवार, उसके पिता विनोद रायकवार (35) और दादा लक्ष्मण रायकवार (62) की जान चली गई। हादसे के बाद विनोद और लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंशु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने 20 मिनट तक सीपीआर देकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी जिंदगी की जंग हार गया। इस हृदय विदारक हादसे से ग्राम चिचगोहन में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय ग्राम चिचगोहन निवासी चार रिश्तेदार बाइक पर सवार थे, जिनकी एक बोलेरो से टक्कर हो गई। बोलेरो में ग्राम खेरदा निवासी दो लोग सवार थे। टक्कर के कुछ ही देर बाद सामने से आ रही एक टवेरा भी इन दोनों वाहनों से टकरा गई, जिसमें ग्राम चिचगोहन निवासी 10 लोग सवार थे, जो सिंगाजी समाधि स्थल जा रहे थे। तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।
छैगांव माखन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो, बाइक और टवेरा को जब्त कर लिया। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और सभी वाहनों की तकनीकी जांच की जाएगी।
TagsMPबोलेरोबाइकटवेराटक्करMPBolerobikeTaveracollision जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





