- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: दिनदहाड़े...

x
MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में जमीनी विवाद के कारण खूनी संघर्ष हो गया। जिले के सिमरा गांव में जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष तीन भाइयों की हत्या कर दी गई है। जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हत्याकांड के बाद पूरे गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
दरअसल, सिमरा गांव में रविवार की दोपहर में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें तीन सगे भाई चतुर्भुज लोधी ,बलराम लोधी ,और परमलाल लोधी की कुल्हाड़ी डंडों से हत्या कर दी गई है। जबकि मृतक के परिवार की मुन्नी देवी, रेखा लोधी और 8 साल की बेटी स्नेहा गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चतुर्भुज लोघी और उसके भाईयों की जमीन का विवाद गांव के ही रहने वाले पहलवान लोधी से चल रहा था। रविवार को पहलवान लोधी जबरन मृतक के परिवार की जमीन की जुताई करने के लिए 10 से 15 लोगों के साथ खेत में पहुंचकर जुताई करने लगा। चतुर्भुज लोधी, बलराम लोधी और परमलाल लोधी ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी।
पहलवान लोधी ने दावा किया कि यह जमीन उसकी है इस कारण से जुताई करवा रहा है। जबकि चतुर्भुज लोधी के परिवार ने कहा कि वह वर्षों से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं और यह उनकी जमीन है। इसके बाद पहलवान लोधी और उसके साथ आए लोगों ने तीनों भाइयों पर अचानक कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया गया। जिससे तीनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
TagsMPतीन भाइयोंहत्याMPThree brothers murdered जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





