- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: चोरों ने फिर...

x
MP News: शहडोल जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है. ताजा मामला अमलाई थाना क्षेत्र का है, जहां चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया. चोर 8 तोला सोना, 1 किलो चांदी और 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए. घटना अमलाई थाना क्षेत्र के रावल मार्केट की है. रंगलाल नापित अपने परिवार के साथ गोरखपुर एक शादी समारोह में गए थे. इस दौरान घर सूना पाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ले गए|
पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो परिजनों को सूचना दी. घर लौटने के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. 10 लाख रुपए से अधिक की चोरी, बढ़ते अपराधों से लोग चिंतित पुलिस के मुताबिक चोरी 10 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है. अमलाई थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में पुलिस ने दो छोटी चोरियों का खुलासा किया था, लेकिन बड़ी चोरियों के मामलों को सुलझाने में विफल रही है।
पुलिस की जांच जारी है, लेकिन अपराधी बेखौफ हैं
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से अमलाई थाना क्षेत्र की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों की मांग है कि सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाए, ताकि अपराधियों पर लगाम लग सके।
TagsMPचोरोंघरनिशानाMPthieveshousetargetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





